छत्तीसगढ़

जैजैपुर में भाजपा प्रत्याशी को भाजपा कार्यकर्ताओं का नही मिल रहा समर्थन……

सक्ती। छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और हर प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में लगातार जन संपर्क कर रहे हैं इसी कड़ी में बता दे कि नवीन जिला सक्ती के जैजैपुर विधासभा में इन दिनों भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कांत चंद्रा द्वारा भी जोरो शोरो से अपना प्रचार प्रसार करने में लगी है मगर सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार बता दें कि जमीनी स्तर चंद्रा को समर्थन प्राप्त नहीं हो रहा है बता दे की खुद भाजपा के पुराने प्रत्याशियों का खुले तौर पर उनका समर्थन करते नजर नहीं आ रहे हैं वही बता दे कि विभिन्न क्षेत्रों में यह बात निकलकर सामने आ रही है की वर्तमान भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा को बाहरी प्रत्याशी भी कहा जा रहा है टिकट कंफर्म होने से पहले भी यह बात बहुत ही जोरो शोरो चल रही थी कि उनके संभावित प्रत्याशी होने पर ही भारी विरोध किया जा रहा था साथ उच्च पद अधिकारियो तक भी ज्ञापन सौंपा गया था की उन्हे टिकट न दिया जाए ऐसे में कही न कही जैजैपुर विधानसभा में भाजपा कमजोर दिखाई पड़ रही है और आने वाले विधासभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिल सकता है।

error: Content is protected !!