प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान .!
कांग्रेस पार्टी को बताया सनातनी विरोधी !
सनातनी होने का ढोंग कर रही कांग्रेस –अरुण साव

बिलासपुर।कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है ।
अरुण साव ने कहा कि ले दे के 30 सीटों पर टिकट फाइनल हुआ है जिसमें 8 विधायकों की टिकट काटी गई है । यहां सरकार की विफलता का ठीकरा सीटिंग mla पर फोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ वातावरण बना हुआ है और प्रदेश की जनता आगे सबक सिखाएगी ।
साव ने कहा कि कांग्रेस ने फिर से उन्ही लोगो को टिकट दिया है जिन्होंने पूरे 5 साल घोटालेबाजों का समर्थन किया है,ये छत्तीसगढ़ के खजाने में हुई लूट में सहभागी बने हैं ।युवाओं के गरीबों के हक के पैसे को खाया है जनता तो इंतजार कर रही थी इन्ही सब को टिकट मिले और जनता अब इन्हे सबक सिखाएगी।
साव ने कहा कि यह चुनाव एक साधारण चुनाव नहीं छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाले और छत्तीसगढ़ को बचाने वाले लोगों के बीच एक युद्ध है। यह चुनाव छत्तीसगढ़ के लोगों के सपनों को तोड़ने वाले और सपनों को पूरा करने वालों के बीच एक युद्ध है।
साव ने कहा कि अपने प्रत्याशियों की घोषणा नवरात्रि के दिन कर अपने आप को सनातन प्रेमी बताने वालों के कृत्य जनता देख देख रही है।
छत्तीसगढ़ में अब लगातार हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है सनातन का अपमान किया जा रहा है आज नवरात्रि के पर्व पर जब माता रानी ने राक्षसी प्रवृत्तियों का नाश किया था संकल्प लेते हैं की सनातन विरोधी लोगों का छत्तीसगढ़ से सफाई जल्द होगा।