छत्तीसगढ़

मर्डर के मामले में सनसनीखेज खुलासा । उधारी माँगना पड़ा महंगा,गुस्साए दुकानदार ने की थी हत्या । मर्डर के इस मामले से दहला बिलासपुर ।

बिलासपुर- बिलासपुर के खेल परिसर में मिली युवक के लाश के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । मामले का खुलासा करते हुए आज नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार ने बताया कि बीते दिन सरकंडा स्थित खेल परिसर में युवक की लाश मिली थी,जिसके बाद उसकी पहचान रायगढ़ निवासी देवव्रत पैकरा के रूप में की गई थी । मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी । इस दौरान पूछताछ में उन्होंने दुकानदार अंकित यादव को हिरासत में लिया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, मृतक और उसके दोस्त खेल परिसर में पार्टी कर रहे थे । इस दौरान दुकानदार से उन्होंने उधारी सामान मांगा । दुकानदार के मना करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पार्टी कर रहे युवक वहां से भाग गए। इसके बाद दुकानदार गुस्से में घर से सब्जी काटने का चाकू लाया और आरोपियों को खोजने लगा । इस दौरान देवव्रत मौके पर ही उसे मिल गया । आरोपी युवक ने मृतक को मौके पर पाकर उसे पर हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी । मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

पूजा कुमार (सीएसपी, कोतवाली)

error: Content is protected !!