छत्तीसगढ़

लागा चुनरी में दाग !
आप नेता के लेन-देन का ऑडियो हुआ वायरल । चंद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दिलवाने के नाम पर नौ लाख रुपए लेने का गम्भीर आरोप ।

सक्ति।सक्ती जिले में आप पार्टी के उम्मीदवारी को लेकर एक आडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
खुद को इमानदार और बेदाग बताने वाली आम आदमी पार्टी के जांजगीर- चांपा लोकसभा अध्यक्ष बिंदेश राठौर के लेन-देन की ऑडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में उन्होंने चंद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दिलवाने के एवज में किसी से नौ लाख रूपए लिए हैं। ऑडियो में इस पूरे लेन-देन का जिक्र किया गया है। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं, मगर,6 मिनट 40 सेकेण्ड की इस ऑडियो को आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ही सोशल मीडिया में तेजी से वायरल किया गया है,इससे आम आदमी पार्टी के सभी उच्च पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली अब सवालों के कटघरे में आ गई है।

वायरल आडियो
इस आडियो की पुष्टि डंकाराम वेब पोर्टल नहीं करता है ।

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो के अनुसार, आम आदमी पार्टी के जांजगीर-चांपा लोकसभा अध्यक्ष बिंदेश राठौर ने चंद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दिलवाने के नाम पर किसी राधेश्याम बारेठ नामक व्यक्ति से नौ लाख रूपए लिए हैं, किन्तु अब तक राधेश्याम की टिकट फाइनल नहीं हुई है, जिससे वह परेशान है। वायरल ऑडियो के अनुसार, वह पार्टी के जांजगीर-चांपा लोकसभा अध्यक्ष बिंदेश राठौर को अब रकम वापस करने की बात कह रहा है।

error: Content is protected !!