डेस्क खबरबिलासपुर

गोडपारा में सूखे पेड़ में लगी भयंकर आग ,दमकल विभाग न पाया काबू..पूजा पाठ के दौरान दिए से आग लगने की आशंका ..



डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर  के गोड़पारा क्षेत्र में साईं मंदिर के सामने स्थित एक पुराने सूखे पीपल के पेड़ में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रिवर व्यू से शनिचरी बाजार जाने वाले मार्ग पर हुई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना के दौरान जलाए गए दीये की लौ से आग भड़की होगी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उल्लेखनीय है कि यह पीपल का पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और इसके आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं।


स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पेड़ के ठीक बाजू से 11 केवी बिजली सप्लाई लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में बारिश, तेज हवा या किसी अन्य कारण से पेड़ गिरने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि यह सूखा वृक्ष अब खतरे का कारण बन चुका है और इसके खतरनाक हिस्से को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!