छत्तीसगढ़

रेंज पुनर्गठन में नए बने रायगढ़ रेंज डीआईजी कार्यालय का शुभारंभ किया .आईजी यादव ने,..!
जाने पहले रेंज डीआईजी के बारे में..!

रायगढ़।रेंज पुनर्गठन में नए बने रायगढ़ रेंज डीआईजी कार्यालय का पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय यादव के द्वारा उदघाटन किया गया है। अजय यादव द्वारा बादल महल रेंज रायगढ़ से संचालित होने जा रहे रायगढ़ रेंज डीआईजी कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बीच रिबन काटकर शुभारंभ किया गया है । राज्य शासन द्वारा रायगढ़ रेंज को नया डीआईजी रेंज बनाते हुये भारतीय पुलिस सेवा के 2007 बैच के अधिकारी रामगोपाल गर्ग की पदस्थापना की गई है, आदेश के पालन में डीआईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज का चार्ज लेकर पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ से अस्थायी रूप से डीआईजी रेंज रायगढ़ का कार्य संचालन किया जा रहा था जो अब राजापारा रायगढ़ स्थित बादल महल से संचालित किया जायेगा । बादल महल भवन में सुचारू रूप से शासकीय कार्य संचालन के लिए आवश्यक सुधार कार्य कराया गया है । जिले में प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम को लेकर रायगढ़ प्रवास पर आये रेंज आईजी अजय यादव के हाथों आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यालय का उद्घाटन श्री अजय यादव द्वारा किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम में डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रायगढ़ तारण प्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी आशुतोष सिंह, सेनानी 16 वाहिनी श्री जितेन्द्र शुक्ला समेत जिले के एवं व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के लिये आये अधिकारीगण व रेंज कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे । कार्यक्रम दौरान आईजी अजय यादव द्वारा मीडियाकर्मियों से रायगढ़ रेंज के बनने से यहां आमजन को इसका लाभ मिलना बताया गया । साथ ही उन्होंने प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी भी मीडिया को दी गई।

जाने पहले रेंज डीआईजी रामगोपाल गर्ग के बारे में..

रेंज के डीआईजी रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के आईपीएस है। हुए पंजाब की भटिंडा के रहने वाले हैं उनके पिता की एक छोटी सी कपड़े की दुकान थी। इन्होंने पंजाब में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाली पंजाब कामन एंट्रेस टेस्ट में 38 वा रैंक लाया था। फिर थापर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की। उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली थी। इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर मेवा उनका कैम्पस सलेक्शन मोटोरोला कंपनी में हो गया था। दो साल वहा जॉब करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और अपने तीसरे प्रयास में 152 रैंक लाकर आईपीएस के लिए चुन लिए गए। रामगोपाल गर्ग राज्यपाल के एडीसी गरियाबंद,कोरिया,बालोद के एसपी रह चुके है। एसआईबी में भी एक साल एसपी रहे हैं। प्रतिनियुक्ति में सीबीआई के एसपी रहे। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के गुरुमीत राम रहीम को उन्होंने जेल भिजवाया था। अंबिकापुर रेंज के भी आईजी रामगोपाल गर्ग रह चुके हैं।

error: Content is protected !!