रविवार को भी गुलजार रहा अटल यूनिवर्सिटी । खाली सीटों पर दिया गया छात्रों को प्रवेश । एडमिशन के अंतिम दिन दिखा छात्रों का हुजूम ।

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की खाली सीटों को भरने आज रविवार को भी कालेज खोले गए है। अटल यूनिवर्सिटी से 110 कॉलेज संबद्ध है। जिनकी विभिन्न संकायो की कुल 13560 सीटें खाली है। कुलपति की अनुमति से प्रवेश के लिए आज 10 सितंबर को अंतिम तिथि है। जिसके चलते आज रविवार को भी कॉलेज को खोलकर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।
उच्च शिक्षा विभाग की अकादमी कैलेंडर के अनुसार 14 अगस्त की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि खत्म होने के बाद भी प्रदेश की 6 यूनिवर्सिटी की 2 लाख 9 हजार 571 सीटों में से 1 लाख 24 हजार 953 छात्रों ने ही प्रवेश लिया था। वही 84 हजार 618 सीटें खाली रह गई थी। इन सीटों पर प्रवेश के लिए लगातार कॉलेजो द्वारा मांग की जा रही थी। इन सितंबर प्रवेश के लिए कॉलेज द्वारा की जा रही लगातार मांगों को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग में प्रवेश की तारीख बढ़ा दी थी। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक प्राचार्य की अनुमति से छात्रों को प्रवेश दिया जाना था। वही 10 सितंबर तक कुलपति के अनुमति से प्रवेश देना था। आज प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। जिसके चलते रविवार होने के बावजूद कॉलेजो को खोलकर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। सत्र 22–23 में 20 सितंबर और सत्र 21 _22 में 30 सितंबर तक प्रवेश हुआ था।
तिथि बढ़ने के बाद कल शनिवार तक अटल यूनिवर्सिटी से संबद्ध 110 कॉलेजों में 3 हजार 455 छात्रों ने ही प्रवेश लिया था। 14 अगस्त तक 16 हजार 165 छात्रों ने प्रवेश लिया था। वही तिथि बढ़ने के बाद शनिवार तक 19 हजार 620 छात्रों ने प्रवेश लिया है। ऐसे में 3 हजार 455 छात्रों ने 27 दिनों में प्रवेश लिया है।
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 110 कॉलेजों में बीए की 3320 सीटें खाली है। इसी तरह बीएससी बायो की 2084, बीएससी गणित की 3355, बीकॉम की 3588, बीसीए की 770, बीबीए की 357,और बीलीब की 86 सीटें खाली हैं।