जशपुर में आदिवासी शिक्षिका से गैंगरेप ..!भाजपा हुई हमलावर ..! आदिवासी समुदाय ने जारी किया अल्टीमेटम ..!

बिलासपुर । जशपुर के दनगरी वाटर फॉल में हुए गैंग रेप के मामले में जहां भाजपा हमलावर हो गई है वहीं जशपुर में जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत सैकड़ों समर्थकों के साथ बगीचा थाने पंहुचे । उन्होंने 24 घंटो के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि 24 घंटों के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती है तो आदिवासी समुदाय सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
घटना के बाद मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में हुई जिसपर बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान व सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,506,323 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।गौरतलब है कि कुसमी शंकरगढ़ इलाके से आकर दो आरोपियों ने दनगरी वॉटर फॉल में एक आदिवासी शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले में पंडरापाठ चौकी में शिकायत के बाद बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरु कर दी है। दोनों आरोपी कुसमी इलाके के बताए जा रहे हैं। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के साथ आरोपियों की जान पहचान थी और उनके बीच फोन के माध्यम से बात हुआ करता था। पिछले चार सितंबर को आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि उन्हें दनगरी वाटर फॉल दिखाने ले चले जिसपर पीड़िता मित्रता के नाते राजी हो गई और आरोपी कुसमी से मनोहरपुर आकर दनगरी वॉटर फॉल चले गए। यहाँ की आरोपियों की नीयत बिगड़ गयी और उन्होंने सूनेपन का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया,फिर किसी को इस घटना के बारे में न बताने की बात कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि एक रसूखदार आरोपी कांग्रेस का कार्यकर्ता व पूर्व पदाधिकारी भी है ।