छत्तीसगढ़
जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह हुए शामिल

तरौद।भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी जी के जयंती अवसर पर कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित एवं वृक्षारोपण कर नमन किया गया तत्पश्चात काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.वेदप्रकाश शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उनके निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किये। तत्पश्चात ग्राम तरौद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राजीव युवा मितान के साथियों के साथ शामिल हुए। ग्राम किरारी में नागपंचमी से पूर्व प्रतिवर्ष होने वाले गुरुवाइन दाई की पूजा में शामिल हो क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किए।


