छत्तीसगढ़
व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में लगी आग…. कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग से कूदकर लोगो ने बचाई जान… देखे एक्सक्लूसिव वीडियो




कोरबा/ टीपी नगर स्थित व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में आज दोपहर में आग लग गई… अचानक भड़की आग की वजह से कॉम्प्लेक्स की कई दुकानें आग की चपेट में आ गई…आग केसे लगी इस बात का पता नही चल सका है… बताया जा रहा है की आसपास के कुछ लोगो ने कॉम्प्लेक्स के बाहरी हिस्से में आग की लपटे उठती देखी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई…बता दे जिस दौरान आग लगी उस समय में कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में काफी लोग मौजूद थे… ऐसे में अफरातफरी के बीच लोगो ने कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाना शुरू कर दिया…. ये तो गनीमत थी कि कॉम्प्लेक्स के बाहर नीचे खड़े लोगो के द्वारा चादर जेसी चीजे पकड़ रखी थी जिस वजह से लोग उसमे कूदकर अपनी जान बचाते दिखाई दिए…. फिलहाल मौके पर दमकल के पहुंचने तक लोगो को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
