युवक युवती बाइक में दिखा रहे थे स्टंट .!
वायरल वीडियो पर बड़ी कार्यवाही ..!
जुर्माना सहित लाइसेंस हुआ रद्द ..!

डेस्क खबर ..लगातार सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस जनजागरूकता अभियान चला रही है । लेकिन उसके बाद भी लोग बाज नही आ रहे है । लगातार पुलिस के उच्च अधिकारी ऐसे शरारती तत्वों पर कार्यवाही कर रही है । दुर्ग स्तिथ वाई शेफ ब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे युवक युवतियां दो अलग अलग बाइक पर अतरंगी तरीके से बैठे हुए नजर आ रहे है
तभी बाइक के पीछे चल रही कार सवार युवको ने इस पूरे नजारे को रिकार्ड कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वायरल वीडियो के आधार पर दुर्ग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुर्माना सहित लाइसेंस भी रद्द करते हुए बड़ी कार्यवाही की है । गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस इस प्रकार के मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों पर कार्यवाही कर चुकी है । दुर्ग पुलिस अधीक्षक खुद सोसल मीडिया पर नजर रखे हुए है और इस तरह के वीडियो पर कड़ी कार्यवाही कर रहे है लेकिन उसके बाद भी स्टंट दिखाने से लोग बाज नही आ रहे है