महिला संसदीय सचिव के खिलाफ बीजेपी का आक्रोश .!
विधायिका की दबंगई का ठीकरा मुख्यमंत्री पर ..?
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा विवाद ..!
विवाद संसदीय सचिव का पुतला दहन हो रहा मुख्यमंत्री का ..?

तखतपुर।तखतपुर की क्षेत्रीय विद्यायक और संसदीय सचिव रश्मि सिंह ठाकुर पर दबंगई और गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है । संसदीय सचिव के खिलाफ हो रहे चौतरफा हमला कर बीजेपी आक्रामक होती जा रही है । बीजेपी का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यक्रम में घुसकर रश्मि सिंग के कहने पर स्कूल के अंदर घुसकर संसदीय सचिव समर्थको ने मारपीट की है और पुलिस मामले में कोई कार्यवाही नही कर रही है। विरोध में जगह जगह तखतपुर विधायिका का पुतला दहन कर FIR दर्ज करने की मांग करने का मामला राजनैतिक रंग लेता नजर आ रहा है । अखिल भारती विद्यार्थी परिसद ने रश्मि सिंह की दबंगई के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताते हुए पूरा ठीकरा भूपेश बघेल के सर फोड़ते हुए प्रदेश भर में संसदीय सचिव के साथ साथ भूपेश बघेल का भी पुतला दहन करने की शुरुवात कर दी है । बीते रविवार को बिलासपुर तखतपुर में कई जगहों पर तखतपुर से उपजे विवाद के विरोध में सीएम और विधायक का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ..
तखतपुर के शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रिय विधायिका को नही बुलाये जाने का विवाद तूल पकड़ता ही जा रहा है । बीजेपी का आरोप है कि सत्ता में काबिज होने के बाद से कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता गुंडागर्दी पर उतर आए है आरोप है कि कांग्रेस सरकार गुंडों को संरक्षण दे रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है । और वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस सत्ता के दबाब में कानून के हिसाब से कार्यवाही नही कर तमाशबीन बनी हुई है ।
इंटरनेट में जमकर ट्रोल हो रहे इस वीडियो के जरिये बीजेपी तखतपुर विवाद को गरमाने की कोशिश में है ।और लोग भी इस पर अपनी नारजगी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे है
चुनावी वर्ष में उपजे इस विवाद के बाद से कांग्रेस की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही है । तखतपुर से शुरू हुआ यह विवाद पूरे छतीसगढ़ में बडा मुद्दा बनाने के लिए बीजेपी सक्रिय हो गई है बीजेपी मारपीट के वीडियो को सोशल मीडिया , इंटरनेट के जरिये मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल कर सरकार पर निशाना साध रही है ।पहले सतनाम महासंघ और अब मारपीट का यह वीडियो , लगातार इस तरह मामलो में सुर्खियों में रहने वाले संसदीय सचिव की छबि के कारण कांग्रेस बैकफुट है जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छे संकेत नही माने जा सकते है । वही इस मामले में अभी तक पूरे मामले को लेकर किसी बड़े कांग्रेसी का बयान सामने नही आया है ।