टीएस बाबा कर रहे मुख्यमंत्री के सामने उठक बैठक ..पूर्व मंत्री..
स्वास्थ्य मंत्री के बहाने किले में सेंध लगाने की कोशिश ..

अम्बिकापुर।सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी है इस दौरान भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से मैं टीएस एस बाबा को रीढ़ की हड्डी वाला राजा मानता था. जिस तरह से भूपेश बघेल के सामने उठक बैठक कर रहे हैं,नही लगता कि रीढ़ हैं. सरगुजा की जनता को बोलता हूँ टीएस बाबा राजा का निरंतर अपमान भूपेश बघेल कर रहे है. उस अपमान का बदला कांग्रेस को हरा कर लीजिए.
अजय चंद्राकर_ बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री
गौरतलब है कि सरगुजा की जनता के बीच स्वास्थ्य मन्त्री की अपनी एक खास लोकप्रियता है और समय समय पर बाबा के आ रहे बयानों के बहाने बीजेपी किले में सेंध लगाने की राजनीति में कूद पड़ी है पर पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद सरगुजा की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है और बाबा के पलटवार का इतंजार किया जा रहा है ।