छत्तीसगढ़

प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज ..!
पत्रकार ने मीडिया के सामने रखा अपना पक्ष ..!
पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप ..!
पढिये खबर सुनिये पत्रकार की जुबानी ..!

सरायपाली।सरायपाली थाने में एक पत्रकार के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के में मामला दर्ज किया गया है जिसको लेकर नगर में चर्चाएं जोरों पर हैं दरअसल बस्ती सरायपाली निवासी लोकनाथ पटेल ने सरायपाली थाने में एक लिखित आवेदन देकर सरायपाली निजी अखबार के संवाददाता राजेंद्र यादव और अन्य चार लोगों के खिलाफ शिकायत की थी कि उनकी हाईवा वाहन से शक्ति के ग्राम दुर्पा से रेत भरकर सरायपाली के बलौदा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलडीह में नहर कार्य के लिए रेत परिवहन का कार्य कर रहा था और ग्राम पालीडीह के पास एक कार हाईवा के सामने आकर खड़े कर उक्त कार से एक व्यक्ति आया और खुद को प्रतिष्ठित अखबार का पत्रकार राजेंद्र यादव बताकर रेत परिवहन का कागजात मांगा गया जिस पर चालक द्वारा रेत के रायलटी पेपर और कागजात दिखाया गया उसके बावजूद राजेंद्र यादव और अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे जिले का पास है कहकर तुम्हारा मामला निपटाना है या थाना जाना है कह कर ट्रक की केबिन में चढ़कर तलाशी ली गई जहां हाईवा चालक का पर्स मिला जिसमें 21हजार नगद थे जिसे राजेंद्र यादव और उनके साथी द्वारा रख लिया गया और 30 हजार मंगवा कर देना नहीं तो तुम्हारा केस बनवा कर तुम्हारी गाड़ी जप्त तक करवा देंगे ऐसा लिख कर आवेदक लोकनाथ पटेल ने सरायपाली थाने में दिया जिसके बाद पुलिस ने शिकायत आवेदन पर से नवभारत पत्रकार राजेंद्र यादव और अन्य चार लोगों के खिलाफ धारा 395, 341 ,384 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है

पत्रकार का कहना है कि उसके द्वारा उड़ीसा से अवैध रेत परिवहन का समाचार प्रकाशित किया गया जिससे बौखला कर शिकायतकर्ता लोकनाथ में झूठी शिकायत थाने में देकर मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराया है और जब मैंने अपना आवेदन और छापे गए समाचार के पेपर कटिंग के साथ सरायपाली थाने में देने के लिए गया तो मेरा आवेदन नहीं लिया गया और बिना किसी ठोस जांच कार्रवाई के सिर्फ एक शिकायत आवेदन पर मेरे खिलाफ अपराध दर्ज कर धाराएं लगा दी गई है राजेंद्र यादव का कहना है कि एक साजिश के तहत उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है और इसकी शिकायत उन्होंने महासमुंद पुलिस अधीक्षक से भी की है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

-राजेंद्र यादव- पत्रकार संवाददाता सरायपाली

error: Content is protected !!