कबाड़ी गैंग ने किया सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर हमला .!
एसईसीएल सुरक्षा कर्मी ने खोयी एक आँख की रोशनी .!
प्रशासन से सुरक्षा की मांग .!

कोरबा।एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के बल्गी वर्कशॉप की घटना
एंकर बीती रात एसईसीएल के बलगी वर्कशॉप में 15 अपराधियों द्वारा वहां के कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला कर बड़ी मात्रा में लोहा एवं स्क्रैप उठा कर ले गए वर्कशॉप में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास भी किया गया जिसमें कई बुरी तरह घायल हो गए जिनमें हरि राम मनोहर, रोहित दशरथ, मोहन नवल, गणपतराम प्रसाद एवं केशव कुंजराम को चोटें भी आई हैं जिन पर पत्थर एवं तलवार से हमला किया गया जिसमें हरिराम एवं रोहित को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें उपचार हेतु उच्च चिकित्सालय भेजा गया है क्यो की एक कर्मचारी की आंख में गंभीर चोट है
सूचना देने पर समय पर पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची थी परंतु अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि पुलिस पर भी पत्थर से हमला कर सामान लेकर वह से भाग गए एस ई सी एल के श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई जिससे आए दिन इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और जान माल की रक्षा हो सके साथ ही कर्मचारी बिना डर के अपना रोज के कार्य कर सकें