छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप पर सर्जिकल स्ट्राईक ..!
190 से ज्यादा ब्रांच 3 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार ..!
राज्य के अलग अलग जिले में काम कर रहे है सटोरिये ..!

दुर्ग।महादेव बुक आईडी से सट्टा का कारोबार करने वालों पर दुर्ग पुलिस ने नए साल के पहले ही दिन बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है।दुर्ग पुलिस की एंटी साइबर व क्राइम युनिट तथा भट्ठी पुलिस ने बालाघाट मध्यप्रदेश से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।यह सभी भिलाई के रहने वाले हैं और वारासिवनी बालाघाट के एक मकान में छिपकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।आरोपियों के कब्जे से 3 लेपटॉप, 14 मोबाईल एवं एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।बरामद महादेव बुक से जुड़े अन्य मोबाईल नंबरों का खुलासा हुआ।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिला बालाघाट के वारासिवनी में महादेव बुक नंबर 190 ब्रांच का संचालन हो रहा था और इसका नेट प्रॉफिट 3 हजार करोड़ से ज्यादा का है । ।पूर्व में एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना मिलाई भट्टी की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी।उस दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सटोरिये का गिरोह छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलो में काम कर रहा है जिसकी एक लंबी लिस्ट नाम सहित दुर्ग पुलिस के हाथ लगी है जिसमे नेताओ और पुलिस अफसरों के नाम भी शामिल है जिन्हें पुख्ता करने के लिए पुलिस एक बिशेष गुप्त मिशन पर काम मे लगी हुई है । वही इस सट्टे के कारोबार के जुड़े होने की अहम कड़ी न्यायधानी बिलासपुर से भी जुड़ती नजर आ रही है ।

डॉ अभिषेक पल्लव, एसपी दुर्ग

error: Content is protected !!