वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित
..!
सम्मान से और बेहतर होगी पुलिस व्यवस्था–एसएसपी

रायपुर।राजधानी रायपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है, पुलिस अधीक्षक ने अपराधों सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उनकी प्रशंसा की गई, वर्ष – 2022 में थानों में दर्ज सर्वाधिक अपराधों का निकाल करने पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, थाना प्रभारी खम्हारडीह निरीक्षक विजय यादव, थाना प्रभारी गोबरा नवापारा निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम,

थाना प्रभारी सरस्वती नगर निरीक्षक श्रुति सिंह, थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी पंडरी मोवा निरीक्षक दीपक पासवान ,थाना प्रभारी पुरानी बस्ती लखन पटेल और थाना प्रभारी गुढ़ियारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला और थाना प्रभारी टिकरापारा

निरीक्षक अमित बेरिया, आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में सर्वाधिक कार्रवाई करने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन उपुअ सत्य प्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला समेत आबकारी एक्ट के प्रकरणों में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी खरोरा निरीक्षक बृजेश तिवारी और थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला को प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया गया है.
प्रशांत अग्रवाल,SSP रायपुर