छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोटा में Bjp कार्यकर्ता पर हमले ने पकड़ा तूल ।
प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा-यह है राजनीतिक षड्यंत्र । अगर नहीं हुई कड़ी कार्रवाई तो होगा भीषण आंदोलन ।
अस्पताल जाकर की मुलाकात .!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर । कोटा क्षेत्र में बीजेपी यूथ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला अब तूल पकड़ने लगा है । कोटा से bjp प्रत्याशी प्रबल प्रताप जुदेव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है । बीते दिनों भाजपा के युवा कार्यकर्ता उदित आर्म के ऊपर हुए जानलेवा हमला के मामले में मीडिया को बयान देते हुए प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा कि वो इस मामले में एक फेयर इन्वेस्टिगेशन चाहते हैं,अगर इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में भीषण आंदोलन होगा । आगे कोटा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि यह क्षेत्र उनके पिता का कर्मक्षेत्र है वो यहां बुनियादी मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे । प्रबल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,रेल स्टॉपेज,गुडगर्दी,भूमाफियाओं की मनमानी जैसे कई गम्भीर मुद्दों के साथ वो चुनावी मैदान में हैं ।


बाईट… प्रबल प्रताप जुदेव,कोटा बीजेपी प्रत्याशी

error: Content is protected !!