छत्तीसगढ़

मानवबम बना युयक घुस गया ज्वेलर्स की दुकान में ..?
मार्केट में मच गया हड़कम्प ..!
फिर ? पढिये खबर देखिये वीडियो ..!

भिलाई।भिलाई छावनी थाना क्षेत्र सर्कुलर मार्केट में मानव बम की तरह एक युवक के पहुंचने से हड़कंप मच गया युवक मानसिक रूप से कमजोर है जो अपने साथ सर्कुलर मार्केट स्थित अभिषेक ज्वेलर्स की दुकान में सिलेंडर लेकर पहुंचा था पहुंचते ही वह सिलेंडर लेकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गया और बाकायदा सिलेंडर में वायरिंग भी किया था और जब उसने दुकानदार से बहस बाजी की और सिलेंडर को दुकानदार ने देखा तो उसके होश उड़ गए दोनों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई और देखते ही देखते यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए

युवक ने इस दौरान अपने पास रखें एक सीरिंज से दुकानदार के हाथ में भी चोट पहुंचाई जिसे देख आसपास के दुकानदार भड़क गए और उन्होंने युवक की जमकर धुनाई की तत्काल घटना के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया जहां पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई जब सिलेंडर की तलाशी ली गई तो वह खाली पाया गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली यह पूरा मामला जब थाने पहुंचा तब वहां भी हंगामा हुआ । युवक के माता-पिता पहुंच गए और उन्होंने अपने बेटे को मानसिक रूप से कमजोर बताया। यह पूरा मामला उक्त दुकान के खरीदी बिक्री से संबंधित है यह मामला वर्तमान में कोर्ट में चल रहा है काफी लंबे से इसी परेशानी को झेल रहे परिवार को लेकर युवक तनाव में था और अपने माता-पिता की परेशानी को बताते हुए उसने यह कदम उठाया । फिलहाल छावनी पुलिस ने युवक के मातापिता और दुकानदार दोनों पक्षों का आवेदन ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!