पत्रकारो के पक्ष में धरने में बैठे स्वास्थ्य मंत्री ..?!
कहा पत्रकार के खिलाफ नही बनता मामला ..

अम्बिकापुर।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सरगुजा दौरे पर इस दौरान पत्रकार सुशील बखला से जातिगत गाली गलौज व जान से मारने की धमकी के बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने द्वेष पूर्वक पत्रकार के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में जहां पत्रकार पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सुबह धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया. साथ ही पत्रकारों के साथ वे कुछ देर धरने पर भी बैठे. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि पत्रकार के खिलाफ आईटी एक्ट की जो रिपोर्ट दर्ज की गई है, वह नहीं बनती है. उन्होंने जानकारों से भी राय ली थी. जानकारों ने भी कहा कि पत्रकार के खिलाफ जो आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है वह सही नहीं है कहा की कार्यवाही तो नियमो के अनुसार ही होगी । गौरतलब है कि अम्बिकापुर में एक पत्रकार की खबरों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैटीएस
सिंहदेवस्वास्थ्य मंत्रीछत्तीसगढ़ शासन