जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने मनाया गौरव माह .!
सैनिको ने सिम्स प्रबन्धन का जताया आभार ..!

बिलासपुर।सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर तथा विजय दिवस 16 दिसम्बर के उपलक्ष्य में “गौरव माह” मनाया जा रहा है,, इसी तारतम्य में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण संयोजक सु मेजर शिवेन्द्र पांडेय (से नि),कार्यालय अधीक्षक आ लेफ्टिनेंट अजीत साहब,,लेखापाल हवलदार सुरेंद्र राठौड़,, सिम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सूबेदार कमलेश कुमार दीवान साहब,,सुरक्षा स्टाफ मनोज कुमार यादव,जन सम्पर्क अधिकारी श्री दिनेश निर्मलकर के साथ सिम्स के अधिष्ठाता डॉ कमल किशोर सहारे साहब को लैपल पिन लगाकर सम्मनित किया,,कल्याण संयोजक ने झंडा दिवस पर एकत्रित राशि से सैनिकों और परिवार जन को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की विस्तार से जानकारी दी,,सिम्स की ओर से 7हजार तीन सौ तिरानवे रुपये की राशि का योगदान प्राप्त हुआ,, सैनिकों के प्रति स्नेह प्रदर्शन के लिए जिला सैनिक बोर्ड बिलासपुर सिम्स प्रबंधन का हार्दिक आभार व्यक्त करता है,, जय हिंद