छत्तीसगढ़

प्रबधंक को बचाने पुलिसवाला बना एजेंट ..!
महिला पत्रकार को दिया पैसो का लालच ..!
पत्रकार ने की एसपी से पुलिसकर्मी की शिकायत.!
बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल ..!

डेस्क खबर —एक तरह जहा पुलिस लोगो की शिकायत पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करती है वही दूसरी तरफ कुछ पुलिसकर्मी एजेंट के रूप में भी काम करते नजर आते है । ऐसा ही मामला जांजगीर जिले से आया है । जहाँ एक पत्रकार को मैनेज करने के लिये पुलिस इंस्पेक्टर ने पैसो को लालच देकर मामले को रफा दफा करने का हतसम्भव प्रयास किया ।

लेकिन महिला पत्रकार ने इस मामले में समझौता करने से इनकार करते हुए उल्टे पुलिस के जाबाज सब इंस्पेक्टर की शिकायत जिले के एसपी को करते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन आडियो सहित सौपा .!

महिला पत्रकार और ASI की बातचीत का ऑडियो

पत्रकार के साथ हुए अभद् व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने वाले पामगढ़ ब्लाक अंतर्गत आने वाले धान मंडी भैंसों प्रबंधक सनत यादव को बचाने के लिए पामगढ़ में कार्यरत एसआई शिव चंद्रा द्वारा महिला पत्रकार को 5 से 10000 देने की बात कही जा रही है और केस रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही हैं जिसकी शिकायत आज एसपी कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों ने एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी को बकायदा ऑडियो रिकॉर्डिंग द्वारा ज्ञापन दिया है और ऐसे पुलिस कर्मियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की अब देखना यह है कि विभागीय आला अधिकारी ऐसे पुलिसकर्मियों के ऊपर में क्या कार्यवाही करते हैंl

error: Content is protected !!