छत्तीसगढ़

उफ्फ ! दर्दनाक हादसे में मा -बच्चे की मौत ..!
मासूम को दूध पिला रही थी माँ हो गया हादसा ।
देखिये दर्दनाक वीडियो ..

डेस्क खबर —छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से आई एक हादसे की खबर को जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया ..इस दुखद हादसे में माँ और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार पिकनिक मनाने और देवि दर्शन के लिए भिलाई से गरियाबंद गई माँ जब अपने 6 महीने के मासूम को दूध पिला रही थी उसी दौरान बस चालक ने बस को रिवर्श कर दिया बस रिवर्स के दौरान ही बस का पिछला चक्का दूध पिला रही माँ और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों ने ही मौके पर ही दम तोड़ दिया । कनिक मनाने गए मां और मासूम बच्चे की मौत – बस रिवर्स करते समय हुआ।

भिलाई से गरियाबंद देवी दर्शन के लिए गई सुमन साहू और उसका दुधमुहा बच्चा बस की चपेट में आ गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सुमन किनारे बैठ कर अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। उसी समय एक बस रिवर्स होते हुए आई और सुमन व उसके बच्चे को कुचल दिया।

गरियाबंद जिले के छुरा थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर ने बताया कि भिलाई के कोहका से कई महिलाओं का ग्रुप बस से घूमने आया था। वो लोग शनिवार सुबह गरियाबंद के जतमई पहुंचे थे। बस को पार्किंग के पास खड़ा कर दिया गया था। दोपहर के समय सभी लोग पार्किंग के किनारे ही बैठ कर खाना खा रहे थे। कोहका निवासी धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू (31 साल) अपने 6 माह के बेटे पूरवान साहू को दूध पिला रही थी। अचानक बस के ड्राइवर ने बस को रिवर्स कर दिया। ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस ने सुमन व उसके बच्चे को चपेट में ले लिया। बस का पिछला पहिया सुमन व उसके बच्चे के ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
जैसे ही छुरा पुलिस को दुर्घटना के बारे में जानकारी हुई वह मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां डॉक्टर ने जाकर चेक किया तो महिला और उसका बच्चा दम तोड़ चुके थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!