पुतला जलाने वालों से पुतले ने लिया बदला । ऐसी भड़की आग की जान बचाते भागे लोग । देखिए Exclusive वीडियो..!

डेस्क खबर —भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन गंभीर हादसे में बदलते बदलते रह गया… दरअसल भिलाई के सुपेला में.. पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पर… किसी ने शरारती तत्व ने पत्थर फेंके दिया था… इस घटना से भाजपा गुस्से में… और इसी मामले में भाजयुमो ने धमतरी के घड़ी चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन का आयोजन किया… मौके पर एक से ज्यादा पुतले लाये गए थे… लेकिन पुतले में जरूरत से कही ज्यादा पेट्रोल डाल दिया गया… जैसे ही माचिस जलाया गया… वैसे ही पुतले की आग तेजी से भड़की… और आग का एक बड़ा गोला फैल गया…. पुतले कर चारो तरफ.. भाजयुमो और भाजपा के नेता थे… पुलिस थी और पत्रकार भी थे… सभी ने एन वक्त पर भाग कर अपनी जान बचाई… हालांकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित कुछ लोग मामूली रूप से झुलस भी गए… लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया… इस मामले में भाजयुमो नेताओ ने कहा कि, पुतला दहन में इस तरह के घटनाएं होती रहती है..