कहीं सिंहदेव ना चल दें सिंधिया के राह पर ।
चुनावी समय में निर्णय लेने की बात कह फिर तहलका मचा दिए सिंहदेव ।
सुनिये स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान ..!

राजनीति डेस्क।विकास प्राधिकरण के बैठक में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है
सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में कुछ निर्णय लूंगा । सिंहदेव के इस सार्वजनिक कथन राजनीतिक फिजा फिर से गरमा गई है। सिंहदेव ने नया निर्णय के सन्दर्भ में कहा कि अभी मैंने कुछ सोचा नहीं है,सोचने केबाद ही कार्यकर्ताओं से कुछ कह पाऊंगा ।
ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई साल के सीएम पद की अटकलें की खबरे लगातार सुर्खिया बनती रही है । वहीं चुनावी साल में स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ी राजनीति में बवाल मचना तय माना जा रहा है । टीएस बाबा के इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदर उथल पुथल मची हुई है,तो वहीं दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी को एक बार फिर बाबा के बयान के बाद सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है ।