छत्तीसगढ़

खूबसूरत प्रवासी पक्षी का कर दिया शिकार..!
वॉयरल तस्वीरों के आधार पर आरोपी हुआ गिरफ्तार ..!
वन विभाग ने की कार्यवाही ..!

डेस्क खबर–सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों का छतीसगढ़ आने के सिलसिला शुरू हो जाता है । ऐसे में इन प्रवासी पक्षियों का शिकार भी जमकर किया जाता है ।सूरजपुर में प्रवासी पक्षी का शिकार करने का एक मामला सामने आया है ,, प्रमाणों के आधार पर जहा ग्रामीण को वन अमले द्वारा गिरफ्तार कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है,, दरअसल बेहद खूबसूरत दिखने वाले सुरखाब प्रवासी पक्षी का मंगोलिया से उत्तर छत्तीसगढ़ के रास्ते गुजरना होता है.

ऐसे में सूरजपुर के भी नदीयो में भी कुछ वक्त गुजारते है,, ऐसे में लोग अब इनका शिकार करना भी शुरू कर दिए है,, जहा बतरा बांध में तीन सुरखाब प्रवासी पक्षी नजर आए थे जिनमें एक पक्षी को जाल बिछाकर एक ग्रामीण ने शिकार किया था ,, जिसकी तस्वीर किसी पक्षी मित्र ने खिंच ली थी ,, और शिकार के तस्वीर की जानकारी वन विभाग को लगते ही हरकत में आई ,, और तस्वीर के आधार पर राई गांव निवासी आरोपी देवचंद को वन अमले ने गिरफ्तार कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,

error: Content is protected !!