छत्तीसगढ़

बिलासपुर का कबाड़ी गैंग जांजगीर में पकड़ाया ..!
रोड रोलर को टुकड़ो में कर दिया तब्दील ..!
देखिये सपडाये कबाडियों की लिस्ट ..!

पेट्रोल पंप के सामने खड़ी रोड रोलर की चोरी के मामले में कबाड़ी खरीदार सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है रोड रोलर के सामानों को टुकड़ों में किया बरामद

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के युवकों ने जांजगीर के एक पेट्रोल पंप के पास रखे कंस्ट्रक्शन कंपनी के रोड रोलर को क्रेन की मदद से माजदा में भरकर ले गए। पुलिस ने कबाड़ी व चोर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
.जांजगीर पुलिस बताया कि कोरबा के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का रोड रोलर खराब हो जाने से 6 माह से अकलतरा रोड के एक पेट्रोल पंप में खड़ा था। कंपनी का मुंशी रोड रोलर को 25 नवंबर 2022 को लेने आया तो रोड रोलर वहां से गायब था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। तब जानकारी मिली कि 20 नवम्बर को दो व्यक्ति बाइक से यहां आए थे और क्रेन की मदद से उसे लिफ्ट कर माजदा में बिलासपुर की ओर ले गए है। उसे रांक में छुपा कर रखा और टुकड़ों में काट कर बिलासपुर अन्य आरोपी व कबाड़ी जगत सिंह ने बेचने के लिए बिलासपुर के बड़े कबाड़ी मो. साहिद से संपर्क किया व 25 रुपए पर बेचने का सौदा तय किया। पुलिस ने टोल नाका में लगे सीसी कैमरे का फुटेज खंगाला। टीम किसान परसदा पहुंची और संदेही जसवंत सिंह भास्कर व उसके चचेरे भाई भूपेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उन्होंने पेट्रोल पंप में खड़े मशीन को चोरी करने और कबाड़ियों के पास बेचने की बात कबूल की। रोड रोलर के टुकड़े,स्वराज माजदा, बाइक, नकद रुपए, कटर सामानों को जब्त किया है। खरीदार सहित 7 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

बिलासुपर परसदा का रहने वाला युवक भूपेन्द्र कुमार भास्कर (22), जसवंत सिंह भास्कर, चकरबेढ़ा थाना मस्तूरी निवासी राजाराम (26), राजकिशोर नगर हर सिंगार कालोनी बिलासपुर निवासी जगत सिंह (46), भारती नगर बिलासपुर निवासी मो. शाहिद उम्र (29), रांक थाना सीपत निवासी मेवालाल साण्डे ( 20 ) और यदुनंदन नगर तिफरा निवासी सराब खान (23), राजाराम चकरबेड़ा को गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!