छत्तीसगढ़

चीफ सेकेट्री से बड़ा होता है विधायक ..!
विधायक मुख्य अतिथि नही बनाये जाने से हुए नाराज ..!
फोन पर दी गंदी गंदी गालियां ..?
आडियो हुआ वायरल ..!

डेस्क ख़बर।इन दिनों एक ऑडियो शोसल मिडिया में वॉयरल हो रहा है, जिसको लेकर राजनिति गरमाई हुई है, हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है, ऑडियो में दो लोगों के बीच वार्तालाप हो रही है जिसमें एक आवाज स्थानीय विधायक की कहीं जा रही है तो वहीं दूसरी आवाज सरायपाली ब्लाक के ग्राम के ना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला विकास समिति अध्यक्ष की बताई जा रही है और इस ऑडियो में स्थानीय विधायक सामने वाले व्यक्ति परमानंद नायक को स्कूल भवन के उद्घाटन में विधायक को विशिष्ट अतिथि बनाए जाने और विधानसभा से बाहर के व्यक्तियों को मुख्य अतिथि और अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अपना विरोध प्रकट करते हुए नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना को मां बहन की गाली देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इस ऑडियो के वॉयरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी के संगठन के प्रमुख पदाधिकारी विधायक की निन्दा कर रहे हैं।

इस आडियो की पुष्टि हम नही करते है

सरायपाली के केना में संचालित हायर सेकंडरी स्कूल के नए भवन के उदघाटन समारोह में स्थानीय विधायक किस्मत लाल नंद को मुख्य अतिथि के स्थान पर विशिष्ट अतिथि बनाया गया था, जिसको लेकर विधायक ने आयोजन समिति के प्रभारी परमानंद नायक को फोन कर गाली गलौज कर नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना को मां की गाली दी साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बारे में भी टिप्पणी की वहीं ऑडियो को लेकर हरदीप सिंह रैना ने विधायक की मानसिकता को लेकर सवाल उठाया साथ ही सरायपाली विधानसभा कांग्रेस के संगठन पदाधिकारियों ने बैठक कर निन्दा की हैं।

error: Content is protected !!