टीएस बाबा की अपेक्षा से नाराज समर्थक ..!
मंच में बैठे लोगो का कह दिया चोर -दलाल ..!
कैमरे में कैद हुई बातचीत ..!
देखिये ! किसने , किसे कहा चोर दलाल ..?

अम्बिकापुर।छत्तीसगढ़ के दिग्गज मंत्री टी एस सिंहदेव की राज्योत्सव में अपेक्षा से नाराज बाबा के समर्थकों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए जमकर हंगामा किया उनका आरोप है कि सिंहदेव को उनके गृहनगर में ही बेगाना बनाकर उन्हें हर तरह से किनारा करे के लगतार अपमानित किया जा रहा है ।
लेकिन इस बार बाबा की उपेक्षा से समर्थको का गुस्सा सातवें आसमान में था । और उन्होंने कार्यकम का बहिष्कार कर प्रशासन के अधिकारियों से तल्खी से बात करते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई ..!स्थिति ये थी कि एक कांग्रेस के नाराज़ कार्यकर्ता ने तो यहां तक कह दिया कि पाठक जी ( बालकृष्ण पाठक ) और महापौर मंच पर क्यों बैठे हों। वही ब्लाक अधयक्ष ने सारी हदें पार करते हुए मंच में बैठे लोगों को चोर और दलाल तक कह दिया ।
अम्बिकापुर में आयोजित राज्योत्सव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. वही कॉंग्रेसियो ने कहा कि स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का एक बार भी नाम नही लिया जाने पर समर्थकों ने जमकर हंगामा भी किया । सीनियर लीडर को मंच में जगह नही दिए जाने से प्रशासन और कांग्रेस के नेताओ के बीच भी बहस भी देखने को मिली. इधर कांग्रेस पदाधिकारीयों ने प्रोटोकाल पालन नही करने का भी आरोप लगाया गया.यह पहली मर्तबा नहीं है कि टीएस सिंह देव के समर्थकों की उपेक्षा पहली बार हुई हो इसके पूर्व में भी हुए राज्योत्सव में भी यही हाल देखने को मिला था।