भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फॉलो वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार…..!
बाइक सवार महिला की हुई मौत….!
हादसे में बाल बाल बचे अरुण साव ..!
हादसे में एक हवलदार भी हुआ घायल….

रायपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी…हादसे में एक जवान घायल हो गया, वहीं गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब काफिला धमतरी के रास्ते रायपुर लौट रहा था.. हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.. जानकारी के मुताबिक पायलेटिंग गाड़ी की चपेट में एक महिला आ गयी थी।

जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक महिला की मौत की खबर है..वहीं दो पुलिसकर्मी के जख्मी है… जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे..
इस दौरान जब उनका काफिला कुरूद के चर्रा गांव के करीब से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार पायलेटिंग गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी.. जानकारी के मुताबिक पायलेटिंग गाड़ी के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया, जिसकी वजह से तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया…हादसे में 2 जवान घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया… इस मामले में एडिश्नल एसपी ने बताया कि घटना हुई है… वाहन चालक को बचाने में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी…