पशु विभाग के रिश्वतखोर बाबू सपडाये ..! दो बार रिश्वत मिलने के बाद भी था लालच..!एंटी करश्पन ने 39 हजार के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार ..

महासमुंद।महासमुंद जिले के पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ दो बाबूओ को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 39 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 उमाशंकर गुप्ता व सहायक ग्रेड 1 सविता त्रिपाठी प्रार्थियां सुरेखा रावत, जो शासकीय पशु प्रजनन केन्द्र अंजोरा दुर्ग में भृत्य के पद पर पदस्थ थी और 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुई थी । जिनका पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर दोनों ने रिश्वत की मांग की थी । प्रार्थियां इन्हे पहली बार 17 हजार रुपये व दूसरी बार 40 हजार रुपये रिश्वत के नाम पर दे चुकी थी।

फिर भी आरोपियों के द्वारा रिश्वत के नाम पर और 40 हजार रुपये की मांग की गयी । जिससे परेशान होकर प्रार्थियां सुरेखा बाई रावत ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में की। उसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज डीएसपी विक्रांत राही के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम द्वारा प्रार्थिया सुरेखा बाई को पाउडर लगे 39 हजार रूपये दे दिया। जिसे प्रार्थिया ने दोनों बाबूओं को दे दिया। इसी बीच एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । बता दें कि, प्रार्थियां मूलतः राजनांदगांव की रहने वाली है और दुर्ग में पदस्थ थी ।

जिनका वेतन महासमुंद पशु विभाग से निकलता था । प्रार्थियां ने तंग आकर एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की, वही एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वही पशु विभाग ने तत्काल मामले में आरोपियों को निलंबित कर दिया है.