छत्तीसगढ़

श्रीराम धुन पर जमकर थिरके विधायक ..!
बीजेपी ने बताया था राम विरोधी ..?
विधायक के डांस से भाजपा के उड़े होश .?

जशपुर।जिस गाने को लेकर कांग्रेस विधायक की फजीहत हुई उसी गाने पर विधायक ने ऐसा डांस किया कि भाजपा के होश उड़ गए,
जशपुर में बीते वर्ष जिस गीत को लेकर भाजपा ने ट्रिक एडिटिंग करके जशपुर विधायक विनय भगत को रामभक्त बताकर कांग्रेस की ओर से फंसाने की कोशिश की थी और इसको लेकर काफी बवाल हुआ था उसी गाने पर विनय भगत ने इस कदर डांस किया कि भाजपा भी डांस देखकर भौचक्की रह रह गई ।

बीते साल रामभक्ति के गीत पर डांस करते विधायक विनय भगत का एक वीडियो वायरल हुआ था ।इस वीडियो को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि बात थाना पुलिस तक पहुंच गई थी । विधायक विनय का आरोप था कि जिस गाने की धुन पर उन्हे वीडियो में डांस करते दिखाया गया है वो वीडियो एडिटेड है ।वीडियो को एडिट करके उनके छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। आरोप लगाते हुए विधायक ने वीडियो एडिटिंग करने वालो के विरुद्ध FIR करवा दिया । विधायक के द्वारा FIR कराए जाने के बाद बाद भाजपा और भी ज्यादा आक्रामक हो गई और उन्होंने विधायक विनय भगत को राम विरोधी बताना शुरू कर दिया ।क्योंकि एडिटेड वीडियो में विनय भगत “देश का बच्चा बच्चा जय श्रीराम बोलेगा “गीत पर डांस करते हुए दिख रहे थे जबकि विधायक का कहना था कि वह नागपुरी गाने में पर डांस कर रहे थे लेकिन कांग्रेस पार्टी में उनकी छवि खराब हो इस नियत से वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।

इस मामले के एक साल होने जा रहे है इसी बीच बीते शनिवार को विधायक विनय भगत ने उसी गाने पर जमकर डांस करके भाजपा को करारा जवाब दिया है । ताजा वीडियो शनिवार का है ।शहर के दुर्गा पंडाल में माता को चुनरी चढ़ाने के क्रम में विधायक ने जय श्रीराम के जयकारे पर ऐसा डांस किया कि भाजपा की पूरी गोटी गणित फेल हो गई ।

आपको बताते चले कि विनय भगत के डांस का यह कोई पहला वीडियो नहीं है।इससे पहले भी इनके कई डांस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहे हैं लेकिन इनके डांस का यह वीडियो इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वीडियो के कारण विनय भगत को काफी फजीहत हुई थी

error: Content is protected !!