छत्तीसगढ़

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ..
3 नाबालिग सहित 9 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार …
शहर के अलग थाना क्षेत्र से आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क।चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में रायपुर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से 6 आरोपी एवं तीन विधि के साथ संघर्षरत बालों को सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित करने वाले छह आरोपी सहित तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किए थे। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया.रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन एवं 9 नग सिम कार्ड जब्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में आईटी एक्ट, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

error: Content is protected !!