तेंदुए की धमक से इलाके में दहशत ।
पालतू जानवरों को बना रहा निवाला ..!
सीसीटीवी में कैद हुई तेंदुए की करतूत…

धमतरी।धमतरी जिले में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। नगरी के डमकाडीही गांव में तेंदुआ ने इन दिनों जबरदस्त खौफ मचा रखा है…यहाँ के निवासी नरेश देवांगन के घर तेंदुआ बीते तीन दिनों से दीवार फांदकर प्रवेश कर घर के मुर्गी और 2 पालतू कुत्ता का शिकार कर अपना निवाला बना लिया…हालांकि शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं लग पा रही थी…लेकिन जब घर से पालतू कुत्ते और मुर्गी गायब हुए तब उन्हें आशंका हुई कि तेंदुए ने ही इसका शिकार किया होगा…
वहीं जब घर वालों ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया तो देर रात तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया…इधर तेंदुआ के लगातार मौजूदगी से देवांगन के परिवार में और डमकाडीही गांव में डर का माहौल है…हालांकि घर वालों ने इस बात की सूचना वन विभाग को देने की बात कही है… बता दे की बीते दिनों उसी इलाके में नगरी शराब दुकान में तेंदुआ प्रवेश कर मुर्गे का शिकार किया था…जो पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था.. इसके पहले इसी क्षेत्र में तेन्दुए के हमले से लोगों की जान भी जा चुकी है…