अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी ने की कलेक्टर एसपी, से मुलाकात !
जापान में आयोजित एशिया कप में की थी शिरकत ..
तीसरा स्थान हासिल कर देश , राज्य , जिले का नाम किया रौशन ..

एशिया कप अंडर 23 मेन्स सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश लोटे अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी आर्यन ताम्रकार ने कलेक्टर एवं एसपी से की सौजन्य मुलाकात
मुंगेली।एशिया कप अंडर 23 मेन्स सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश लोटे आर्यन ताम्रकार से मुंगेली कलेक्टर एवं एसपी जी ने सौजन्य मुलाकात की तथा आर्यन से जापान में आयोजित प्रतियोगिता के बारे में भी जाना एवं उन्हे आगे आने वाले सभी प्रतियोगिताओं के लिए हर संभव मदद पहुंचाने का विश्वास दिलाया है ताकि आर्यन ताम्रकार इसी तरह जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन आगे भी करते रहे।

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी जी ने भी सॉफ्टबॉल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यन ताम्रकार को जापान में आयोजित एशिया कप अंडर 23 में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी तथा आने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह जिले राज्य एवं देश का नाम रोशन करते रहने को कहा एवं आर्यन को आश्वाशन दिलाया की उन्हे आने वाली हर प्रतियोगिताओं के लिए नगर पालिका की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।
