साँप ने डँसा तो डब्बे में कर दिया बंद ..!
डब्बे को लेकर खुद पहुच गया अस्पताल ..!
फिर क्या हुआ ? पढ़िए पूरी खबर !!

सरगुजा।बारिश के मौसम शुरू होते ही सरगुजा इलाके में सर्पदंश के मामलों आते रहते है लेकिन अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक जहरीले सांप को डब्बे में बंद कर अस्पताल परिसर में ले आया..दरअसल लखनपुर विकासखंड के ग्राम करई के रहने वाले रंजीत के बड़े भाई को बीती रात जमीन में सोने के दौरान एक सांप ने काट लिया था..

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के भाई ने जहरीले सांप को डब्बे में डालकर बंधक बना लिया.. सर्पदंश से पीड़ित युवक को तत्काल लखनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया…जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.. जैसे ही अस्पताल में इस बात की जानकारी लगी वहां मौजूद लोगों में कौतूहल मच गया.. हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़ित व्यक्ति का इलाज चल रहा है.. वहीं अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है..फिलहाल डॉक्टरों की समझाइश के बाद युवक के परजिनों ने डब्बे मे बंद साँप को सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया है ।