डेस्क खबरबिलासपुर

VIDEO –बिलासा दाई एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की पहली टेस्टिंग, अंबिकापुर-बिलासपुर –दिल्ली हवाई सेवा भी शुरू ! बिलासपुर हवाई पट्टी पर उतरा रात को पहला यात्री विमान .!!

Ads


डेस्क खबर बिलासपुर ../ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा दाई केवटिन एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग की सफल टेस्टिंग की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शहर को रात में भी हवाई सेवा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। टेस्टिंग के दौरान यात्री विमान पहली बार रात में बिलासपुर की हवाई पट्टी पर उतरा, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस यात्री विमान लैडिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसके चलते बिलासपुरवासियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है ।



इधर, अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हवाई सेवा भी शुरू होने जा रही है। लंबे समय से बंद पड़ी सेवा को अब एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन संचालित करेगी। यह उड़ान अंबिकापुर–दिल्ली–अंबिकापुर (वाया बिलासपुर) मार्ग पर चलेगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, सोमवार को फ्लाइट संख्या 91613 सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी, फिर 10:50 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 11:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। अंबिकापुर से 12:05 बजे उड़ान भरकर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।



बुधवार को यही फ्लाइट 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 10:50 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 11:40 बजे बिलासपुर आएगी और 12:05 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 2:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। नई सेवा से उत्तर छत्तीसगढ़ को सीधा हवाई कनेक्शन मिलेगा।

error: Content is protected !!