डेस्क खबर

मस्तूरी के केवटाडीह में सरपंच की जगह पति ने ली शपथ
सरपंच पत्नी, शपथ पति ने ली! बिजली विभाग के कर्मचारी अरुण जगत ने पढ़ा शपथ पत्र..वीडियो हुआ वायरल ..


डेस्क खबर बिलासपुर…/मस्तूरी विकासखंड की ग्राम पंचायत केवटाडीह (भूतहा) में शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वीडियो में निर्वाचित महिला सरपंच जयंती जगत की मौजूदगी में उनके पति अरुण जगत शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में अरुण जगत शपथ पत्र पढ़ते हुए पंचायत के दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान निर्वाचित सरपंच जयंती जगत मंच पर मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरपंच पद की शपथ निर्वाचित प्रतिनिधि की जगह उनके पति ने किस हैसियत से ली?



मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। अरुण जगत के बिजली विभाग में नियमित कर्मचारी होने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही है, तो उनकी सरकारी सेवा और पंचायत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निभाई गई भूमिका की भी जांच का विषय बनती है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी बताई जा रही है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि निर्वाचित सरपंच की जगह किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शपथ पढ़े जाने की स्थिति पर मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने आपत्ति क्यों नहीं की।
पंचायत में ऐसे में निर्वाचित महिला सरपंच की जगह उनके पति द्वारा शपथ लेने का वीडियो सामने आना प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ-साथ महिला प्रतिनिधित्व की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और संबंधित तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से नहीं मिल पाई है।

error: Content is protected !!