डेस्क खबरबिलासपुर

तखतपुर शिविर में सीएमओ पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर लगाई मंच पर अफसर को फटकार !



डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के तखतपुर नगर पालिका द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी शिविर के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का सख्त रुख देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक धर्मजीत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिधियों को आमंत्रण नहीं दिए जाने, अव्यवस्था और कमजोर प्रचार-प्रसार को लेकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरेश सिंह को मंच से ही जमकर फटकार लगाई।


जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को लेकर आयोजित शिविर में मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह को कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं भेजा गया है। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर प्रशासनिक चूक बताया।
मंत्री ने कार्यक्रम में व्यवस्था की कमी और पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने सीएमओ अमरेश सिंह को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होने की चेतावनी देते हुए जिम्मेदारी तय करने की बात कही।
शिविर के दौरान मंत्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच मंत्री की नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं प्रशासनिक अमले में भी मंत्री की फटकार के बाद हलचल देखी गई बताया जा रहा है कि तखतपुर क्षेत्र में अफसरशाही चरम सीमा पर है और अफसर लगातार अपनी मनमानी कर रहे है और क्षेत्र में लगातार जनता द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों का अपमान कर रहे है ।

error: Content is protected !!