डेस्क खबर

स्वाभिमान तिरंगा यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र, बाइक, रैली में उमड़ा देशभक्ति का जोश..



डेस्क खबर रायपुर./ प्रदेश की राजधानी स्थित टीला (सेमरा) संगठन समिति के तत्वावधान में स्वाभिमान तिरंगा यात्रा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। मंदलोर बजरंग अखाड़ा भवन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का विभिन्न गांवों और चौक-चौराहों पर आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


यात्रा सुंदरकेरा, थनोद चौक (CRPF चौक), कठिया-2, तोरला, पौंड, डंगनिया, चंपारण, सेमरा होते हुए टीला पहुंची। इस दौरान सागर सोनी, साहिल सोनी, अजय, लिकेश्वर चक्रधारी, यीमल पटाले और महेंद्र सहित स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।


पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। बाइक रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बना।
यात्रा का पुनः मंदलोर में समापन हुआ। आयोजन समिति ने यात्रा को सफल बनाने वाले सभी बजरंगियों, नागरिकों और स्वागत करने वाले ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!