डेस्क खबररायपुर

ट्रैफिक DCP अर्चना झा के गनमैन आरक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस विभाग में शोक की लहर ,जांच हुई शुरू..



डेस्क खबर रायपुर../ राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस क्वार्टर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। ट्रैफिक DCP अर्चना झा के गनमैन आरक्षक कुलदीप मिश्रा ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

error: Content is protected !!