डेस्क खबर

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नवागांव में हुआ वृक्षारोपण, कलेक्टर और विधायक रहे शामिल*


रिपोर्ट _ अरविंद सिंह

डेस्क खबर  गौरेला.पेंड्रा मरवाही ../ पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे *”एक पेड़ मां के नाम”* अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पेण्ड्रा विकासखंड के नवागांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में *कलेक्टर* और *मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन *वनमंडलाधिकारी श्री ग्रीष्मी चांद, DFO* द्वारा किया गया।



इस अवसर पर अतिथियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधे लगाए। स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल वृक्षारोपण नहीं बल्कि अपनी मातृभूमि और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।


कलेक्टर ने भी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और कहा कि हर नागरिक को साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान ड्रोन से भी पूरे आयोजन की हवाई कवरेज की गई।
वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!