डेस्क खबर

पिकनिक स्पॉट से आया हैरान करने वाला VIDEO.. लोग चीखते चिल्लाते रहे युवक ने लगा दी 100 फीट ऊंचाई से मौत को चुनौती देने वाली छलांग ..जान से खिलवाड़ का लाइव नजारे का खौफनाक दृश्य ..



डेस्क खबर./ प्रशासनिक लापरवाही और हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें चिंगरा पगार वॉटरफॉल की हैं, जहां एक युवक ने रोमांच के नाम पर अपनी ही जिंदगी दांव पर लगा दी। करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी से पानी में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक छोटी सी चूक सीधे मौत का कारण बन सकती थी, लेकिन इसके बावजूद युवक बेखौफ नजर आया। इस दौरान लोग चीखते चिल्लाते रहे पर युवक ने देखते ही पानी में मौत को चुनौती देने वाली छलांग लगा दी ।


लागतार बरसात के मौसम मनमोहन दृश्य को देखने के लिए में गरियाबंद जिले के पर्यटक स्थल  चिंगरा पगार वॉटरफॉल पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ लोग रोमांच के चक्कर में जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ऊंची चट्टान से छलांग लगा देता है। अगर पानी की गहराई कम होती, नीचे चट्टान होती या संतुलन बिगड़ जाता, तो बड़ा हादसा होना तय था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी खतरनाक जगह तक लोगों की पहुंचने के बाद भी कामयाब कैसे हो रहे  है? क्या प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था की है? यदि नहीं, तो किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी किसकी होगी? इस हैरान दृश्य को देखने वालों की कुछ देर तक सांस थम सी गई थी  कुछ सेकंड के रोमांच या सोशल मीडिया रील के लिए अपनी जान जोखिम डालने वाली छलांग मामुली चूक से जिंदगी की आखिरी छलांग भी साबित हो सकती थी।

error: Content is protected !!