डेस्क खबर

बदहाल सड़क के लिए पहले किया गंदे पानी से स्नान , जारी हुआ करोड़ो का फंड तो दूध स्नान कर जताया सरकार का आभार ..वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय .!



डेस्क खबर जांजगीर../ जिले के डोंगाकोहरौद गांव की जर्जर सड़क को लेकर गड्ढे के गंदे पानी से नहाकर विरोध जताने वाला युवक एक बार फिर सुर्खियों में है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार उसके हाथ में विरोध नहीं, बल्कि खुशी है।सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद युवक उसी स्थान पर पहुंचा, जहां कभी उसने गंदे पानी से स्नान कर व्यवस्था को आईना दिखाया था। इस बार उसने दूध से स्नान कर सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उसकी लड़ाई सफल रही।


युवक का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल सड़क बनवाना था, क्योंकि वर्षों से खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब राशि स्वीकृत होने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र को अच्छी सड़क मिलेगी। युवक का यह अनोखा अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे इस बात का उदाहरण बता रहे हैं कि जब जनता की आवाज लगातार उठती है, तो उसका असर भी दिखाई देता है।

error: Content is protected !!