दुर्लभ वन्यजीवों का किया शिकार …पका के खाया सोशल मीडिया पर किया वायरल ..वायरल वीडियो बना सबूत .. 5 शिकारी गिरफ्तार सीधे पहुंचे जेल..



डेस्क खबर ../ जंगल में वन्यजीवों का शिकार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग हरकत में आया और जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला धमतरी जिले के बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र के रहने वाले पांच युवकों के रूप में की।वन विभाग की जांच में सामने आया कि सभी आरोपी बीरगुड़ी के जंगल में घुसकर वन्यजीवों का शिकार करने पहुंचे थे। शिकार करने के बाद उन्होंने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यही वीडियो उनके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गया।

वन विभाग ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों का शिकार करने, जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने और ऐसे अपराधों का प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।