डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ के शिमला’ में बाइकर गैंग का आतंक! सैलानियों के बीच मचा हड़कंप ..हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो हुआ वायरल ..




डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले खूबसूरत पर्यटन स्थल मैनपाट में बाइकर गैंग का आतंक देखने को मिला। 20 से अधिक बाइकों पर पहुंचे उपद्रवी युवकों ने अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर जमकर उत्पात मचाया। उनकी हरकतों से सैलानियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवकों की हरकत देखी जा सकती है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइकर गैंग के युवक पर्यटन स्थलों की सड़कों पर बेखौफ होकर अपनी बाइकों को बीच सड़क में खड़ा कर देते थे। कई बाइकों में प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने का भी आरोप है, जिनसे तेज धमाकेदार आवाजें निकालकर इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बनाया गया।आरोप है कि उपद्रवी युवकों ने सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग भी किया, जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में भी बड़ी संख्या में बाइक सवार सड़क पर कब्जा जमाए नजर आ रहे हैं।यह पूरा मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अभी तक न तो युवकों की कोई पहचान की खबर और ना ही किसी प्रकार की पुलिसिया कार्यवाही की ।

error: Content is protected !!