


डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ./ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में 33 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) सहित कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी CEO, सहायक आयुक्त और क्षेत्र संयोजक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को आदिम जाति विकास विभाग के जिला कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के तहत कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सरगुजा, धमतरी, बलौद, राजनांदगांव, बिलासपुर और अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सूची में कई जनपद पंचायतों के CEO का स्थान परिवर्तन किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा होगा।
शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 15 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।




