डेस्क खबर

कोयला खदान में बेखौफ बदमाशों का आतंक: खदान में धावा, सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर पीटा, लाखों का केबल और नकदी लूटी ,पुलिस जांच में जुटी


अजय राय की कलम से
डेस्क खबर ../ कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार 3-4 नंबर खदान में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने खदान में तैनात सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और लाखों रुपये कीमत के केबल के साथ नकदी लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी चेतन प्रसाद को बदमाशों ने पहले बंधक बनाया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। घायल सुरक्षा कर्मी की जेब से मोबाइल फोन और पर्स में रखे करीब 4,500 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद गिरोह ने खदान परिसर में लगे लाखों रुपये के विद्युत केबल काटे और उन्हें अपने साथ लेकर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलने पर खदान के हाजिरी बाबू विश्वनाथ राठौर ने बांकीमोंगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में पुलिसिंग सुस्त होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही चोरी, लूट और हिंसक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।वही पुलिस का दावा है जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा ।

error: Content is protected !!