किसकी मां ने दूध पिया है , तहसीलदार को धमकाते नजर आए बीजेपी नेता ..वीडियो हुआ वायरल..मचा प्रशासनिक ,राजनैतिक बवाल .?



डेस्क खबर ./ छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक और राजनैतिक विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है ,लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को खुलेमंच सरेराह सत्ता और संगठन का दबाव दिखा कर अपना रौब दिखाने वाले वीडियो की सीरीज में एक और इसी तरह का वीडियो आया है ।सूरजपुर में सरकारी जमीन संबंधी कार्रवाई के दौरान कानून और प्रशासन को चुनौती देने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने पहुंचे तहसीलदार सूर्यकांत साय को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल खुलेआम धमकाते नजर आए।
वायरल वीडियो में पूर्व भाजपा पदाधिकारी तहसीलदार से कहते सुनाई दे रहे हैं— “आप हमारी ताकत को जानते नहीं हैं… ताकत दिखाना पड़ेगा तो दिखा भी देंगे। अपना लहजा सुधारो ,किसकी मां की दूध पिया है जो पजेशन लेने से रोके। जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अपना राजनैतिक रौब दिखाते हुए शासकीय कार्य प्रभावित करने की कोशिश की गई।
बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर कथित कब्जे को हटाने राजस्व अमला पहुंचा था। इसी दौरान राजनीतिक रसूख और पद की धौंस दिखाते हुए सरकारी अधिकारी पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंचे एक तहसीलदार को ही इस तरह धमकाया जाएगा, तो कानून का सम्मान कौन करेगा? क्या राजनीतिक प्रभाव के दम पर प्रशासनिक कार्रवाई रोकने की कोशिश की जा रही थी? वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि कुछ नेताओं को आखिर कानून से ऊपर होने का भ्रम क्यों है। अब देखना होगा कुछ दिनों पहले भी नायब तहसीलदार और विधायक के मामले के तुल पकड़ने के बाद क्या एक बार फिर क्या मुद्दा राजनैतिक और प्रशासनिक रंग लेगा? और क्या एक बार फिर सत्ता और प्रशासन आमने सामने एकदूसरे के खिलाफ खड़ा नजर आएगा ?