डेस्क खबरमध्यप्रदेश

शादीशुदा मर्द बने हुए थे नकली किन्नर, नेग वसूली  का खेल पड़ा भारी, असली किन्नरों ने नकली किन्नरों के उतारे कपड़े और मेकअप तो खुली हैरान करने वाली पोल! देखिए हाइवोल्टेज ड्रामा का दिलचस्प VIDEO…




डेस्क खबर मध्यप्रदेश ../ छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र के दरबई गांव में नकली किन्नरों का ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शादी समारोहों में पहुंचकर नेग के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे चार कथित किन्नरों की असलियत तब उजागर हुई, जब गांव वालों ने शक होने पर असली किन्नरों को बुला लिया। फिर नकली पहचान का ऐसा पर्दाफाश हुआ कि देखने वालों की भीड़ लग गई। असली किन्नरो ने शादी समारोह में पहुंचे नकली किन्नरों के कपड़े और मेकअप उतार दिए तो पूरी पोल खुल गई और
दरबई गांव में चार लोग किन्नर का भेष धारण कर शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में पहुंच रहे थे। नेग के नाम पर ये लोगों से हजारों रुपये की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक एक समारोह में तो इन्होंने सीधे 25 हजार रुपये की डिमांड कर दी। लगातार किन्नरों की मांग पर ग्रामीणों को शक हुआ और मामले को सच्चाई जानने के लिए ग्रामीणों ने चांदामेटा से असली किन्नरों की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने जब इनकी पहचान की जांच शुरू की तो पूरा खेल सामने आ गया। किन्नर बनकर घूम रहे चारों लोग वास्तव में शादीशुदा पुरुष निकले। विग और मेकअप के पीछे छिपी पहचान जैसे ही सामने आई, गांव में हड़कंप मच गया।



नकली किन्नरों की पोल खुलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने उनकी जमकर फटकार लगाई और इलाके से बाहर खदेड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। असली किन्नरों ने लोगों से अपील की है कि नेग के नाम पर जबरन वसूली करने वाले फर्जी लोगों से सावधान रहें। उनका कहना है कि ऐसे लोग न केवल समुदाय की छवि खराब करते हैं, बल्कि भोले-भाले लोगों को भी ठगी का शिकार बनाते हैं। छिंदवाड़ा के दरबई गांव में नकली किन्नरों का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर नेग की आड़ में चल रहे ऐसे फर्जीवाड़े पर लगाम कब लगेगी?

error: Content is protected !!